सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाबूलाल चौराहे पर आज दिनांक 11/09/2025 को खानकाह इंटर कॉलेज बांदा एवं नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज बांदा के छात्र /छात्राओं द्वारा बांदा शहर वासियों को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया इस अवसर पर *सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात, बांदा मेविस टांक* द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक सड़क सुरक्षा पोस्टरों का अवलोकन किया तथा उत्साह वर्धन किया तथा बच्चों को ही आगे आने हेतु प्रेरित किया *।मंडलीय समन्वयक/मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा* ने सहायक पुलिस अधीक्षक को बच्चों द्वारा किए गए कार्यों से परिचित कराया इस अवसर पर प्रत्येक छात्र को नोडल छात्र के रूप में इस अभियान को सफल बनाने हेतु डॉ.पीयूष मिश्रा द्वारा जिम्मेदारी भी दी गई, *सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(एआरटीओ)श्यामलाल* ने नाबालिक छात्रों को दोपहिया वाहन न चलाने की नसीहत दी तथा वैध लाइसेंस धारकों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की, *यात्रीकर अधिकारी(पीटीओ)राम सुमेर यादव* ने अपनी लेन में वाहन चलाना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने पर बल दिया,*(प्रभारी) यातायात प्रभारी निहाल सिंह* ने ट्रिपलिंग सवारी से बचे तथा संयमित गति से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर *जिला सड़क सुरक्षा समन्वय समिति के सदस्य एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना** ने बच्चों से कहा कि अपने घर मोहल्ले एवं मित्रों से सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों को बताएं एवं उनका पालन करवाएं कार्यक्रम में अलीगंज चौकी प्रभारी,दोनों कॉलेज के नोडल शिक्षक शिक्षिकाएं,यातायात पुलिस, आरक्षी एवं शहर वासियों ने भी जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा शपथ ली कि हम सभी सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करेंगे जागरूकता अभियान के अंत में डॉ. मिश्र द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
