पति की हत्या का आरोप, पत्नी ने थाने में दी तहरीर

Blog

अरुण दुबे की रिपोर्ट

रेंढर (जालौन)। ग्राम कन्हरपुरा निवासी श्रीमती साधना पत्नी स्वर्गीय कृष्णपाल सिंह ने थाना रेंढर में तहरीर देकर अपने पति की हत्या का गंभीर आरोप अपने ही परिजनों पर लगाया है। प्रार्थिनी के अनुसार दिनांक 14 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे उसके देवर सन्तोष सिंह उर्फ भूपत सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति उसके पति कृष्णपाल सिंह को यह कहकर घर से ले गए कि परिवार के बीच चल रहे विवाद को बैठकर निपटा लिया जाए।
तहरीर में बताया गया है कि देर रात 10 बजे तक पति घर नहीं लौटे तो प्रार्थिनी ने अपने भाई को सूचना दी। इसके बाद वह, उसका भाई और गाँव के कुछ लोग मिलकर काफी स्थानों पर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 15 अक्टूबर को देवरानी कविता एक एम्बुलेंस लेकर पहुँची और प्रार्थिनी के दरवाजे पर कृष्णपाल का शव छोड़कर एम्बुलेंस वापस चली गई।
सूचना पर थाना रेंढर पुलिस मौके पर पहुँची, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रार्थिनी साधना का कहना है कि उसके पति के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि  घरेलू षडयंत्र का शिकार बना कर हमारे पति की हत्त्या की गयी। ने पूर्व नियोजित तरीके से मारपीट कर हत्या की है।
प्रार्थिनी ने कहा कि वह एक निस्सहाय विधवा है और उसे न्याय चाहिए। उसने पुलिस से आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *