ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह स्थानीय एक गेस् हाउस में प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं दीक्षा अधिकारी संजय मित्तल तथा प्रांतीय महासचिव एवं अधिष्ठापन अधिकारी नन्दगोपाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता, सचिव अनुरुद्ध विश्नोई ‘नीटू’, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित समस्त पदाधिकारियों को दायित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। परिषद के नवीन सदस्यों को भी राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प कराया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष महावीर शरण गुप्ता एवं गतिविधि संयोजक उमाकांत गुप्ता सहित अतिथियों ने समाजसेवा, पत्रकारिता, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विष्णु दयाल गुप्ता, निरंजन लाल माहेश्वरी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव तथा कृपा शंकर खत्री को माल्यार्पण, शाल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन पवन अग्रवाल ने किया। महिला सदस्यों ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
समारोह में बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य, समाजसेवी, व्यापारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।डां नितिन मित्तल, कल्लू बजाज,ऊषा गुप्ता,गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम दास गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव, समाजसेवी मधु सिंहल, शशिकांत द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, दीपू तिवारी, बलराम सोनी, रामजी अग्रवाल, विपुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की विशिष्ट उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ परिषद ने समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को लेकर नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
