सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
इस बार केन घाट पर दीपों के प्रकाश से केन घाट जगमगा उठा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव कार्यक्रम में काफी सारे लोगों ने सहभागिता दिखाई गौ रक्षा जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि दीपावली के पर्व के शुभ अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 1001 दीपों को प्रज्ज्वलित कर केन घाट को सजाया गया जिससे केन घाट जगमगा उठा। इस कार्यक्रम में काफी सारे लोगों ने सहभागिता दिखाई जिसमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष व गंगा समग्र के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने सभी को दीपावली पर्व की ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की और दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल में होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने दीपों को प्रज्ज्वलित करने में सहायता की और सभी ने मिलकर हर्षोल्लाश के साथ दीपों को पूरे आरती स्थल पर रखकर वहां की शोभा बढ़ाई जिससे केन घाट बहुत ही सुंदर प्रतीत हो रहा था। इस मौके पर सभी ने केन मां की आरती भी संपन्न की और जोर शोर के साथ “केन मईया की जय” “जय जय श्री राम” के नारे के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने केन मां का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही श्री राम को भी शीश नवाकर उनका भी आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान केन जल महा आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा समग्र के प्रांत गंगा आश्रित प्रमुख बृजेश शुक्ला जी उपस्थित रहे इस दौरान पार्वती गुप्ता पुष्पा देवी रोशनी प्रजापति पूजा ज्योति प्रजापति सोशल मीडिया क्रिएटर मछंदर सिंह काहार जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता प्रमोद गुप्ता महेश प्रसाद गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष जिला सह प्रभारी आलोक निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल शिव शंकर सहित तमाम श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
