दलोदा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं सुश्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 13.07.26 को अवैध रुप से परिवहन कर ले जा रहे मादक पदार्थ 30 ग्राम स्मैक पाउडर व 03.100 किलोग्राम पकड़कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया।
दिनांक 12.07.26 को थाना दलौदा पर पदस्थ सउनि कैलाश बघेल व्दारा प्राप्त मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए दलौदा धुंधडका रोड श्मशान घाट के पास से एक नीले रंग की एक्टिवा स्कुटी पर सवार एक व्यक्ति जिसके पीछे एक महिला अपने हाथ में झोला लिये बैठी दिखे जिनको घेराबंदी कर रोका व नाम पता पुछते उन्होने अपना नाम शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार पिता बसंतीलाल जाति बलाई उम्र 34 वर्ष निवासी अंबिका नगर दलौदा एंव नीलु पति शिवा उर्फ शिवनारायण बलाई उम्र 31 वर्ष निवासी अंबिका नगर दलौदा का होना बताया। जो उक्त महिला पुरुष को मुखबिर सुचना से अवगत करवाकर तलाशी लेते आरोपीगण के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक पाउडर व 03.100 ग्राम डोडाचुरा कीमती करीब 306000 रुपये के व घटना में प्रयुक्त्त एक्टिवा स्कुटी स्कुटी व दो मोबाईल जप्त किये गये। जो उक्त मादक पदार्थ व घटना में प्रयुक्त वाहन को एम डी पी एस एक्ट के तहत समस्त आज्ञापाक प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपीयो के विरुध्द थाना दलौदा पर अ.क्र.255/26 धारा 8/21,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण के विरुद्ध थाना जावरा शहर जिला रतलाम में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण पंजीबद्ध होना तथा आरोपी शिवा के विरुद्ध थाना भावगढ में अवैध शराब तस्करी व मारपीट के अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
गिरफ्तार दो आरोपी शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार पिता बसंतीलाल बलाई उम्र 34 वर्ष निवासी अंबिका नगर दलौदा व नीलु पति शिवा उर्फ शिवनारायण बलाई उम्र 31 वर्ष निवासी अंबिका नगर दलौदा सपा
जफ्त मश्रुका अवैध माद पदार्थ 30 ग्राम स्मैक पाउडर कीमती 3 लाख रुपये , 3.100 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 6 हजार रुपये व एक्टिवा स्कूटी क्र.MP ZH6438 कीमती 70 हजार रुपये एवं द एन्ड्रोईड मोबाइल कीमती 01 लाख रुपये।
सराहनीय कार्य उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाश बघेल, प्र आर अजीतसिंह, प्र आर जितेन्द्र त्रिवेदी आर.युवराजसिंह,आर सुनील, म.आर. रीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
