*राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल एवं राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने उत्कृष्ट स्काउटिंग गतिविधियों के लिए किया सम्मानित*

      शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

रायपुर।।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा 19 नवंबर 2026 को रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के व्याख्याता एवं स्काउट रोवर लीडर कृष्ण कुमार ध्रुव को स्काउटिंग गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें एचडब्ल्यूबी (हिमालय वुड बैज) प्रमाण पत्र एवं अपार्चमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त एवं राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के डॉ. के.के. खंडेलवाल ने की। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक अर्गल, निदेशक अमर बी. क्षेत्री, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तथा राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, जनरल सैल्यूट, प्रार्थना एवं राज्य गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात एल.टी., ए.एल.टी. एवं एच.डब्ल्यू.बी. प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों तथा अन्य सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में दीर्घकालीन सेवा अलंकरण, पी.पी.टी. कार्यक्रम एवं कमिश्नर सेमिनार के माध्यम से स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार, प्रशिक्षण और संगठनात्मक विकास पर चर्चा की गई।

इस सेमिनार एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिले से बेलभद्र देवांगन डीओसी , जिला काउंसलर उमेश गुर्जर, रामानुजनगर ब्लॉक सचिव विजेंद्र साहू, प्रेमनगर असफाक अली, प्रतापपुर प्रेमसिंधु मिश्रा, रोवर लीडर विनय तिवारी, स्काउटर आनंद साहू, नंद कुमार सिंह, मनोहर लाल दर्पण, लक्ष्मी निषाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *