समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ।
गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह दिन हमें संविधान, अधिकारों, कर्तव्यों, एकता और अखण्डता की याद दिलाता है।
संघर्ष सेवा समिति निरंतर समाज के हर वर्ग के लिए सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों में समर्पित है। हमारी संस्था का उद्देश्य है कि समाज में जरूरतमंद, पीड़ित, असहाय एवं वंचित लोगों को सहयोग, मार्गदर्शन और न्याय की दिशा में सहायता मिल सके।
