सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ।
बाँदा। महेश कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष गौ रक्षा अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और इसी दौरान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्याम बिहारी गुप्ता जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पुनः गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर वहां पर उपस्थित सभी पदाधिकारी ढेर सारी शुभकामनाएं दें
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे द्वारा कराया गया है
गौशाला संगोष्ठी के दौरान गुजरात झारखंड बिहार केरल कर्नाटक महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आत्मनिर्भर गौशाला चलने हेतु विशेष चर्चा की गई और उत्तर प्रदेश में संचालित स्थाई व अस्थाई गौशालाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का बहुत जल्द विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा
इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति जी ने गौ रक्षा के सभी पदाधिकारी को सम्मान किया गया
बांदा से जिला सहसंयोजक संतोष कुमार त्रिपाठी प्रभंजन गुप्ता राधेश्याम गुप्ता शत्रुघ्न सिंह पवन कुमार द्विवेदी आदि कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे
