दिनदहाड़े दबंगों ने किया युवक पर जानलेवा हमला पूरी घटना CCTV टीवी कैमरा हुई कैद

Blog

राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

राघव   उरई (जालौन)। कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। उरई कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी इलाके में बुधवार दोपहर दबंगों ने मंगल साहू पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद है, इसके बावजूद आरोपियों पर अब तक सख्त कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि मंगल साहू रोज की तरह अपने घर के पास दुकान पर बैठे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने सिर, हाथ और शरीर पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाए, जिससे मंगल साहू मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित के बड़े बेटे सतीश कुमार ने बताया कि जमुनादास अहिरवार, ब्रिजकिशोर उर्फ काजू, सुमित राज और भन्लू ने मिलकर सुनियोजित तरीके से इस हमले को अंजाम दिया। उनका कहना है कि इससे पहले भी आरोपियों की ओर से धमकियां दी जा रही थीं और बस स्टैंड चौकी में दो बार लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अब जब CCTV फुटेज सामने आ चुका है, तब भी कार्रवाई में हो रही देरी कई सवाल खड़े कर रही है। परिजनों ने उरई कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच CCTV फुटेज के आधार पर की जा रही है।
दिनदहाड़े दुकान पर बैठे और सोचने पर मजबूर करता है कि क्या उरई में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कानून का डर खत्म हो गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *