संतोष कुमार सोनी के साथ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
करतल/ बांदा– जनपद बांदा में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने तथा विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाने वाले जिले की कमान सम्भाले तेज तर्रार, न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक पलास बंसल के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 8.10.2025 को थाना नरैनी अंतर्गत पुलिस चौकी करतल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह मय हमराही पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों में 3 अभियुक्तों को मु०नं० 203/ix/23 धारा 279/304 ए आईपीसी, मु०नं०412/ix/25 धारा 323/504 आईपीसी सम्बंधित मा० न्यायालय न्याधिकारी ग्रामीण नरैनी से सम्बन्धित वारन्टी 1- रानी पत्नी स्व०राजू निवासी ग्राम रगौली भटपुरा थाना – नरैनी, जनपद- बांदा,2- बाबू पुत्र लल्ली नि०ग्राम लक्ष्मी बाजार अंश नहरी थाना नरैनी जनपद बांदा 3– रामशरण पुत्र लल्ली नि०ग्राम- लक्ष्मी बाजार अंश नहरी थाना -नरैनी, जनपद बांदा को गिरफ्तार कर सम्बंधित मान०न्यायालय नरैनी के समक्ष प्रस्तुत किया!
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम —
1- उप०निरी०अरविन्द कुमार सिंह चौकी प्रभारी करतल
2– का०अजय कुमार सिंह पुलिस चौकी करतल
3- महिला कां०प्रिया यादव थाना नरैनी आदि रहे!
