विजिलेंस टीम की मनमानी: बिना अनुमति घर में घुसी टीम, महिलाओं से की अभद्रता

पवंन कुमार की रिपोर्ट

 

कोंच।     आज सुबह लगभग आठ बजे कोच से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम बिना किसी अनुमति या लोकल फोर्स की मौजूदगी के एक घर में जबरन घुस गई। घर में उस समय महिलाएं व बहुएं स्नान कर रही थीं। परिजनों के लाख मना करने के बावजूद टीम के इंस्पेक्टर, कांस्टेबल राहुल पाठक, अमन पांडे और एक महिला इंस्पेक्टर घर में घुस गए और बच्चों के साथ अभद्रता करने लगे। किसी भी कर्मचारी ने नेम प्लेट नहीं लगा रखी थी, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका बिजली का लगभग पांच हजार बाकी बिल हे फिर भी विजिलेंस कर्मियों ने कनेक्शन काट दिया। जब शिकायतकर्ता ने कारण पूछा तो कर्मियों ने खुलेआम कहा कि “दीपावली का त्यौहार है, दस हजार रुपये की व्यवस्था करो।” यह बयान स्पष्ट रूप से रिश्वतखोरी और गुंडागर्दी को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विजिलेंस टीम इस तरह आम जनता को परेशान कर रही है। पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा है और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम नागरिकों के अधिकारों का हनन न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *