सुनीता प्रजापति को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

Blog

 

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस ( 5 अक्टूबर)के अवसर पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट बड़ौत बागपत द्वारा मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 111 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरवा पुरवा क्षेत्र महुआ की सहायक अध्यापिका श्रीमती सुनीता देवी प्रजापति एवं प्रदीप बॉथम प्र अ कंपोजिट विद्यालय ममसीखुर्द को माननीय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री कृष्णपाल मलिक जी के कर कमलों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह,प्रमाणपत्र पोर्टफोलियो एवं एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार IAS, श्री विनीत राठी उपनिदेशक प्रवर्तन निदेशालय, श्री राघवेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत,श्री मनोज मालिक,श्री नवनीत पाठक , डॉ राजेंद्र कुमार,विजय तोमर CO बड़ौत, डॉ रघुनाथ सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *