गौशाला में शिवानी सिंह गौतम के द्वारा अपने मामा की पुण्यतिथि के अवसर पर गौ पूजन कर  मनायी पुण्यतिथि 

Blog

 

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

 

बांदा,नरैनी।      आप जैसा सभी जानते हैं गौ माता पर सभी देवताओं का वास होता है आज शिवानी सिंह गौतम अपने मामा के पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला में पंडित जी के द्वारा हवन पूजन कर के गौ माता की पूजा करके गुड, पूडी, खिलाकर पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया

विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते बताया कि लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं कि आप अपने पारिवारिक कार्यक्रम गौशाला में आयोजित कर सकते हैं गौ माता के लिए थोड़ा से दान अवश्य करें उनके लिए भोजन की व्यवस्था करें जिससे गौ माता को भोजन मिल सके और आपके आशीर्वाद भी मिल सके जैसा कि आपको अवगत कराना है कि पारिवारिक कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे वैवाहिक वर्षगांठ जन्मदिन पुण्यतिथि आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आप गौशाला में जाकर कर सकते हैं जिससे एक समाज में नई दिशा मिलेगी और लोग जागरूक होंगे
आगे महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में संचालित स्थाई व अस्थाई गौशालाओं की हालत बहुत ही चिंताजनक है इसमें जिले की जिम्मेदार अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि लगातार अवगत कराने के बाद भी किसी भी गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही ना ही किसी प्रकार की जांच होती है सिर्फ खाना पूर्ति करके मामलों को दबा दिया जाता है आखिरकार बांदा जनपद के जिम्मेदार अधिकारी पूज्य महाराज जी की छवि क्यों खराब कर रहे हैं क्योंकि लगातार गोवंशों की शिकायतें ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त होती है इसके बाद वहाँ गौ रक्षा के पदाधिकारी गौशाला में पहुंचकर वहां का पूरा जायजा लेते हैं और संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को अवगत कराया जाता है लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती
इस मौके में ग्राम प्रधान संतराम राजपूत बल्लू यादव समाजसेवी संजय काकोनिया जिला मंत्री गोरक्षा समिति महेश कुमार गुप्ता बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *