ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
बांदा i स्थानीय *राइफल क्लब खेल मैदान में *मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3* के सातवां दिन पर खेले गए मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
प्रथम मैच *खुदीराम बोस टाइगर्स बनाम अशफ़ाकउल्लाह खां लीजेंड्स के बीच खेला गया खुदीराम बोस टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। *अशफ़ाकउल्लाह खां लीजेंड्स ने बल्लेबाजी करते हुए ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रनों पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी *खुदीराम बोस टाइगर्स ने इस मैच को 5.5 ओवर 5 विकेट से जीत लिया।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार *हैदर रिज़वी* को प्रदान किया गया।
क्रांतिवीर टी10 लीग के अध्यक्ष श्री *इंद्रेश कुमार जड़िया* जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे और सभी से खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
*दिन का द्वितीय मुकाबला *रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोज़* बनाम *खुदीराम बोस टाईगर्स* के बीच खेला गया। *खुदीराम बोस टाइगर्स* की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
*रामप्रसाद बिस्मिल सरफ़रोज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया * जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुदीराम बोस टाइगर्स की टीम ने इस मैच को 1.4 ओवर शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया*
इस मैच में *वैभव यादव को * शानदार खेल दिखाते हुए *मैन ऑफ द मैच* चुना गया
टूर्नामेंट के *अध्यक्ष श्री इंद्रेश जाडिया* ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र अवस्थी, , कमल सिंह, सुनील सक्सेना, तन्नू नंदा, शब्बर रिजवी (मीडिया प्रभारी) अबरार फारूकी, शालू हैदर, अनिल मिश्रा, आशुतोष राणा, अजय यादव, अभय श्रीवास्तव, रसीद अली, हैदर रिजवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मैचों का सफल संचालन अंपायर शमीम हैदर और इशरत खान द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
