नरैनी/चंदपुरा  घाट पर अवैध बालू खनन पर मध्यप्रदेश प्रशासन की छापामार कार्रवाई, 4 मशीनें व 6 डंपर जब्त

Blog

 

            रिपोर्ट सोनू करवरिया

नरैनी। तहसील क्षेत्र के चंदपुरा नदी घाट पर संचालित बालू खनन क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर मध्यप्रदेश के पन्ना जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नदी में संचालित 4 एलएनटी मशीनें एवं 6 डंपर जब्त कर लिए गए।
बताया गया कि बाँदा के पट्टेदार द्वारा मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना पर पन्ना जिला प्रशासन की टीम ने चंदपुरा गांव स्थित बालू खदान पर दबिश दी। मौके पर कार्य कर रही मशीनों एवं डंपरों को कब्जे में ले लिया गया।

म प्र के अधिकारियों से वार्ता करते नायब रहसीलदार

खनन पट्टेदार की सूचना पर स्थानीय राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मध्यप्रदेश के अधिकारियों से वार्ता की। रवि पटेल, खनिज अधिकारी पन्ना ने आरोप लगाया कि बाँदा का पट्टेदार उनके जिले के अमरछी गांव क्षेत्र में रंज नदी में अवैध खनन कर रहा है।
कार्रवाई में आलोक मार्को (एसडीएम अजयगढ़), अनिल राजपूत (थानाध्यक्ष धरमपुर) एवं सुरेंद्र अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने खनन कार्य में लगी मशीनों और डंपरों को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पैमाइश कराने पर सहमति बनने के पश्चात दो मशीनें एवं छह डंपर बाँदा प्रशासन की सुपुर्दगी में दिए गए, जबकि दो मशीनें अजयगढ़ थाने में खड़ी कराई गई हैं।
उधर, चंदपुरा घाट पर अवैध खनन की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा से की गई थी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बाँदा को पत्र लिखकर अवैध खनन की जिलास्तरीय जांच कराने की मांग की है।
प्रशासन द्वारा नदी क्षेत्र में संयुक्त पैमाइश कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *