जिला ग्राम पटेल संघ की बैठक संपन्न 

Blog

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

तुमड़ीबोड़:::: जिला ग्राम पटेल संघ की बैठक 18 मई को तुमड़ीबोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें जिला के सभी तहसील अध्यक्ष, सचिव, जिला के पदाधिकारी, वरिष्ठ ग्राम पटेल द्वारा सर्वसम्मति से निम्न विषयों पर चर्चा की गई एवं मांग रखी गई, जिसमें प्रमुख मांगो में ग्राम पटेल को राजस्व विभाग के सभी कार्य जैसे जमीन नाप, बंटवारा, सीमांकन, गिरदावरी, फसल क्रॉप , में पटवारी का पूर्ण सहयोग के साथ ग्राम के जमीन संबंधी या अन्य छोटे बड़े विवाद का गांव में ही निराकरण, शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य समय और योगदान देते हैं, और राजस्व वसूली में ग्राम पटेलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

पिछली सरकार में ग्राम पटेलों के लिए 3000 रु मासिक मानदेय बजट में पास हुआ था, जो अभी तक लागू नहीं किया गया, इसकी भी चर्चा की गई, और उसे शीघ्रता से लागू करने की मांग की गई। ग्राम पटेलों को कलेक्टर दर पर मानदेय देने की मांग की गई।

छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ का आगामी सम्मेलन धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला पटेल संघ के अध्यक्ष अमरोतन साहू गुरुजी ने संघ के गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया, बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के संरक्षक संतोष कुमार चंद्रवंशी, संभाग अध्यक्ष माधव देवदास, ने भी इस बैठक को संबोधित किया।

बैठक में उपस्थित अध्यक्ष दुलार सिन्हा, कांतिलाल साहू, जोगीराम साहू, पुनारद कुंजाम, टेहगु राम, कृष्णा पटेल, हरभजन चंद्रवंशी, द्वारका तारम, ज्ञानदास साहू, घनश्याम साहू, माखन लाल साहू, प्यारेलाल साहू, सुरेश कुमार पटेल, इंद्रकुमार साहू, भागवत प्रसाद, देवानंद सहारे, शिव कुमार साहू, जीवनलाल साहू, आदि पटेल गण इस बैठक में उपस्थित थे। यह जानकारी जिला पटेल संघ के सचिव मदनमोहन साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *