मिशन शक्ति 5’0 के सम्बन्ध मे गोष्ठी का आयोजन कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने संरचना, उद्देश्य एवं दायित्व बताये

Blog

 

 

रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां

मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में केशव कुमार चौधरी,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध के द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र में नियुक्त प्रभारी एवं कर्मचारीगणो के साथ गोष्ठी की गई। जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध एवं तीनों जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त़ उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी व समस्त कर्मियों को मिशन शक्ति केन्द्र की संरचना,उद्देश्य एवं दायित्व के संदर्भ में गोष्ठी कर बताया गया तथा सहायक पुलिस आयुक्त एवं मिशन शक्ति केन्द्र के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को मिशन शक्ति केन्द्र के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति केन्द्र के समस्त कर्मियों को महिला अपराधों से संबधित मानक संचालन प्रक्रिया (S.O.P.) के बारे में भी बताया गया। साथ ही पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (S.O.P.) की एक-एक प्रति सभी सहायक पुलिस आयुक्त तथा मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी को उपलब्ध कराई गई। सभी मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी/कर्मियों को मानक संचालन प्रक्रिया (S.O.P.) के तहत मिशन शक्ति को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील करने के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति केन्द्र के सफल संचालन के लिए मिशन शक्ति केन्द्र में नियुक्त पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करायी जा रही है, जिससे पूर्ण दक्षता के साथ महिला अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए, महिलाओं के लिए विश्वास, सुरक्षा एवं न्याय की भावना को स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *