सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
फोटोग्राफर एसोसिएशन के मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने ज्ञापन में बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी,उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को ड्रोन कैमरों के उपयोग पर लगे प्रतिबंध से राहत प्रदान करने के संबंध में निवेदन किया है माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें निम्नलिखित तथ्यों का समावेश किया गया है
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन की ज़िला बांदा इकाई हैं। हमारा मुख्य कार्य विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों में फोटोग्राफी करना है। वर्तमान में, ड्रोन कैमरा आधुनिक फोटोग्राफी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
हाल ही में ड्रोन के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध से हमारे व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस प्रतिबंध के कारण हजारों फोटोग्राफरों की आजीविका प्रभावित हुई है और ग्राहकों की भी मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
अतः आपसे अनुरोध है किः
विवाह समारोह, मैरिज हॉल और निजी आयोजनों में पंजीकृत फोटोग्राफरों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी जाए।
ड्रोन के संचालन के लिए सरकार की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश और अनुमति की प्रक्रिया तय की जाए।
इस प्रतिबंध से प्रभावित फोटोग्राफरों को आजीविका के संकट से राहत प्रदान की जाए।
आपकी इस पहल से हजारों फोटोग्राफर परिवारों को मदद मिलेगी और आधुनिक फोटोग्राफी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रह सकेंगी।
फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश बांदा इकाई से सुनील सक्सेना मंडल प्रभारी/जिला अध्यक्ष बांदा, राजेश निषाद महामंत्री, राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष,राधेश्याम साहू कोषाध्यक्ष,धीरेंद्र कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, अमृतलाल गुप्त, मोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता,मयंक तिवारी,रहमान खान सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे
