राजभाषा हिंदी दिवस को मेरा युवा भारत (माय भारत), बांदा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आज 14 सितंबर 2025 को राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कालेज हरदौली, बांदा में सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री गजेन्द्र सिंह जी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत युवाओं के द्वारा राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं भाषण निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस भाषण प्रतियोगिता में जसवंत सिंह, समीर, बसंत, शिवम मिश्रा, सुखेंद्र, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र आदि लोगों ने प्रतिभाग किया और इसमें प्रथम स्थान=मुकेश कुमार एवं द्वितीय स्थान= शिवम मिश्रा ने प्राप्त किया। विजेता को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी छात्रों अध्यापकों एवं सभी देशवासियों से यही अनुरोध है कि हिंदी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रयास करें ताकि हम एकजुट हो सके। इस कार्यक्रम में शिक्षक गण श्री विनीत कुमार श्री जितेंद्र कुमार पाल श्री सतीश राजभर, और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
अन्त में मेरा युवा भारत, बांदा के रवि अवस्थी ने प्रधानाचार्य श्री गजेन्द्र सिंह जी को माई भारत लोगो की डायरी पेन देकर सम्मानित किया। और सभी का आभार व्यक्त किया।
