भदौरिया क्लासेज, उरई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न*

Blog

 

सनत कुमार बुधौलिया ,,हरिश्चन्द्र तिवारी लौना

भदौरिया क्लासेज, उरई में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, राजेश कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने उपस्थित जनों को सुरक्षित परिवहन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी और अपील की कि सभी वाहन चालक वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहन का संचालन करें। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाना और बिना नम्बर प्लेट के वाहन संचालन जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी स्वस्थ शरीर व सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से ही लाई जा सकती है। इस अवसर पर गुड सेमेरिटन और हिट एण्ड रन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने वाहनों को अपनी लाइन पर संचालित करने, वाहन रोकते समय साइड इंडीकेटर का प्रयोग करने, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारने तथा ढाबों पर अनधिकृत ढंग से वाहन खड़ा न करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अब्दुल अलीम खान, भदौरिया क्लासेज से अंशुल, आकाश, आदित्य, धर्मेन्द्र, छोटू भइया व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *