जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव सीसी रोड भूमिपूजन व कबड्डी कार्यक्रम में शामिल हुई

Blog

 

शिव शर्मा के साथ रामेश्वर यादव की रिपोर्ट

छुरिया:- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत -शिकारीटोला में आयोजित 05 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम व एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत सभापति उत्तरा निषाद भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।आज हम सभी को एक साथ भूमिपूजन और कब्बड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला है।
“ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है, सड़क निर्माण से जनसुविधा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।”श्रीमती वैष्णव ने आगे भी इसी तरह जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण खेलों से न केवल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना भी विकसित होती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर नैनसिंह पटेल, लादूराम तुमरेकी, पुरुषोत्तम साहू,टीकम साहू, सरिता मिलेन्द चंन्द्रंवशी,नरेश नेताम,मंथीर चेलक,वीरू राम जांगड़े,हलालखोर चंद्रवंशी दीनू जागड़े नोहर निर्मालकर पूनम साहू संतोष साहू सुमंत चंद्रवंशी,मोनेश साहू,सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *