शिव शर्मा की रिपोर्ट
* राजनांदगांव* । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला राजनांदगांव के सैन्य मातृशक्तियों की मासिक बैठक दिनांक 7 सितंबर 2025 को डोंगरगढ़ में सम्पन्न हुआ जिसमें जिला राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ ब्लॉक के सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें डोंगरगढ़ में चलाए जा रहे निःशुल्क *योद्धा* फिजिकल एकेडमी के लिए आवश्यक जरूरतों पर चर्चा एवम समीक्षा किया गया।बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा मिलन कार्यक्रम जिला राजनांदगांव के प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थान में शामिल होकर मनाया जाना है। इस अवसर पर सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष वर्षा बसंत रावटे, सुनीता राव, चंदा विजयवार, पी ज्योति , सुभद्रा विश्वकर्मा, ठगिया साहू, संगीता साहू, मिनेश साहू, शीतल सिन्हा, खुमेश सिन्हा, भुनेश्वरी साव,दूरपति साहू आदि शामिल हुए ।इस अवसर पर संरक्षक बसंत रावटे, गुमान साहू, तिरुपति राव,उमेश गंगबेर, झनक विश्वकर्मा, जी एस भाटिया, अशोक पांडेय, पी राजू ,कमलेश विजयवार, संतोष सिंह, भोजेश्वर गंजीर ,अमर साव, अशोक झा, पियूष साव,भूषण सिन्हा, अंगेश्वर सिन्हा , उमा सिन्हा, युगल किशोर वर्मा, विनोद यादव, आर के वैष्णव, कृष्ण कुमार, आर के मिश्रा, घनश्याम साहू उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
