जीवन सुधा फाउंडेशन “द्वारा  भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में, जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर एक संगोष्ठी का आयोजन

Blog

स   

 

 

 

   सुनील सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार   

पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित पंजीकृत संस्था जीवन सुधा शिक्षा, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण फाउंडेशन, संक्षेप में “जीवन सुधा फाउंडेशन “द्वारा  भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बांदा में, जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह जी ने बच्चों को अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण को संरक्षित करने के विभिन्न उपाय बताए | संस्था के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक “श्री श्रीराम सिंह लोध जी “ने बताया कि जल जीवन के लिए पृथ्वी का अमूल्य वरदान है , अतएव वर्तमान वर्षा के मौसम में ,जल को सहेजने के सरकार के सबसे महत्वपूर्ण अभियान “कैच द रेन “के तहत वर्षा जल को ” रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ” ,खेतों की मेड बंदी, व खेतों की गहरी जुताई के द्वारा, भूगर्भ जल को अधिक से अधिक रिचार्ज करना अति आवश्यक है | उन्होंने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने हेतु ,बच्चों से अपने दैनिक उपयोग में जल का सदुपयोग व अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया | संस्था के सदस्य श्री राजेंद्र यादव जी ने पर्यावरण को संरक्षित करने के उपायों के साथ ही जीवन में सफलता के गुर बताए |कृषि विशेषज्ञ श्री हनुमान दास राजपूत जी ने वर्षा जल से खेतों को होने वाले लाभ व वर्ष भर खेती करने हेतु उसे सहेजने के कई उपायों का वर्णन किया | इस अवसर पर विद्यालय कैंपस में औषधि गुणों से युक्त “हरसिंगार “व “मौलश्री ” नामक पौधों का रोपण, प्रधानाचार्य, शिक्षक स्टाफ व संस्था की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | विश्व के सबसे महत्वपूर्ण विषय पर सहयोग करने हेतु विद्यालय स्टाफ के सर्वश्री ललित कुमार, महेश कुमार ,लक्ष्मी देवी ,हरि शरण विश्वकर्मा ,अरविंद कुमार राजपूत, रावेंद्र सिंह व राजकुमार जी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *