मत्स्य विभाग द्वारा राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण की सूचना

Blog

विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार

सनत कुमार बुधौलिया

उरई ।       वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग की समस्त योजनाओं का विवरण- मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अन्तर्गत- मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइसबॉक्स परियोजना, अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों / मछुआरों का प्रशिक्षण / भ्रमण कार्यक्रम
उपरोक्त योजनान्तर्गत मत्स्य पालको एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनाँक 24.07.2025 से 14.08.2025 तक खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना तथा निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम साथ ही उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अन्तर्गत मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइसबॉक्स परियोजना एवं अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों / मछुआरों का प्रशिक्षण / भ्रमण कार्यक्रम योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण व विज्ञापन विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, जालौन स्थान उरई में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *