रिपोर्ट सोनू करवरिया
रिपोर्ट सोनू करवरिया
नरैनी (बांदा): खेतों में खुलेआम घूम रहे बेसहारा गोवंशियों को गौशालाओं में संरक्षित करने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के तहसील अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने उप जिलाधिकारी अमित शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने आरोप लगाया कि गुढा कला, बसराही, जोगियन पुरवा, नौगवा, गहबरा, नीबी, बिरौना, बरुआ कालिंजर, धनेश्वर पुरवा, मलिकपुर, बुलाकीपुर, देवहाई, सढा, बरियारपुर, परशहर, छीछन का पुरवा, छतफ़रा सहित सैकड़ों गांवों में बेसहारा गोवंश खेतों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। जबकि ग्राम प्रधान गौशालाओं से भुगतान ले रहे हैं, परंतु गोवंशों को संरक्षित नहीं किया जाता। किसानों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
धरना करीब चार घंटे तक जारी रहा। बाद में एसडीएम अमित शुक्ला स्वयं धरना स्थल पर पहुँचे और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी ग्राम प्रधान गोवंश संरक्षण में हीला-हवाली करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धरने में राज नारायण, गजराज, नत्थू प्रसाद, मुन्नालाल, केता, रमइया, रामप्रताप, चंद्रपाल, रामदुलारी, बंशगोपाल, प्रियंका, देवीदीन, बच्चा सिंह, कमल प्रसाद, अच्छेलाल, प्रेमप्रकाश सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
घूम रहे बेसहारा गोवंशियों को गौशालाओं में संरक्षित करने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के तहसील अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने उप जिलाधिकारी अमित शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।