भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी अनूप गुप्ता ने ली बैठक

राज्य

 

 

   आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा । पिछले कई दशकों में पार्टी ने भारतीय जनजीवन के अनेक ज्वलंत प्रश्नों का समाधान इसी वैचारिक अधिष्ठान के द्वारा प्रस्तुत किया है। इसी उद्देश्य को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद की आधारशिला को मजबूत किया है। न्याय सबको पर तुष्टीकरण किसी का नहीं, भाजपा सरकारों ने इसे ही प्रतिष्ठित किया। सरकार के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस विराट स्वप्न को पूरा करने में आज प्रयत्नशील है।
उक्त विचार शुक्रवार को जनपद में पहली बार आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला बैठक में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस सपने का ही परिणाम है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजनाओं के विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि भाजपा को लगातार मोदी जी के नेतृत्व में सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा की नकल की मंडी के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में गुणात्मक सुधार हुआ है। कक्षा 1 से 8 वीं तक के 1.96 करो से अधिक बच्चों को यूनिफॉर्म, निशुल्क किताबें और स्कूल बैग के साथ ही जूता मोजा भी मिला। यूपी बोर्ड के मेधावियों को टैबलेट दिया। उच्च शिक्षा विद्यार्थियों को टेबलेट मोबाइल बांटे गए। उन्होंने बैठक के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार को अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर तैयार करने, अयोध्या का सार्वभौमिक विकास करने और अयोध्या के साथ ही काशी सहित दूसरे आस्था स्थलों के अप्रतिम सौंदर्यीकरण करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हालांकि अयोध्या में भगवान राम की पुनर्प्रतिष्ठा स्वयं उनकी इच्छा से हो रहा है लेकिन इस कार्य को पूरे मनोयोग से करने के लिए हम केंद्र और राज्य की सरकारों को बधाई देते हैं। उन्होंने संगठन को सुदृढ़ करने हेतु बूथ सशक्तीकरण अभियान पर जोर देते हुए सक्षम और सशक्त मंडल पर बल दिया। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय बूथ कमेटी तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने प्रदेश की 80 में 80 सीटें जीतने का दावा किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला बैठक को जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व विधायक राजकरन कबीर तथा राजकुमार शिवहरे, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह,चेयरमैन मालती बासू, अतर्रा चेयरमैन संगीता निराला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत तथा विवेकानंद गुप्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारी शैलेंद्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, ममता त्रिपाठी, मनोज पुरवार,धर्मेंद्र त्रिपाठी तथा जागृति वर्मा, जिला मंत्री पंकज रैकवार, राजर्षी शुक्ला तथा दिनेश यादव, उत्तम सक्सेना, देवमूरत द्विवेदी,पी एन वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सुमन शर्मा,धीरेंद्र सिंह, पुष्कर द्विवेदी, निखिल सक्सेना, दीपक राजपूत, दिलीप तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *