तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब: बेमेतरा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

राज्य

 

  लोकेंद्र भुवाल की रिपोर्ट
*बेमेतरा,।       आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज मंगलवार सुबह 7 बजे बेमेतरा में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों से गुजरते हुए पुनः जय स्तंभ चौक पर समाप्त हुई। इस भव्य तिरंगा यात्रा में बेमेतरा विधायक  दीपेश साहू, कलेक्टर  रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय निवासी और गणमान्य नागरिकों ने  हिस्सा लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों के बैंड की धुन पर तक़रीबन 2000 से स्कूली बच्चों सहित अधिकारी-कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा लहराते हुए इस यात्रा में सभी ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया।
विधायक  दीपेश साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्नान पर 09 से 15 अगस्त, 2024 तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें, जिससे देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर  कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कहा कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरी गरिमा के साथ झंडा संहिता का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।उन्होंने ज़िले वासियों से घर -घर पर पूरे सम्मान और नियम के साथ भारतीय झंडा फहराने की अपील की है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  विजय सिन्हा और राजेंद्र तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *