पुलिस के जवानों ने डीएम व एसपी के साथ मनाई होली, जमकर हुई फूलों व अबीर की बारिश

राज्य

विष्णु चसोलिया  की रिपोर्ट

उरई, जालौन। डीएम राजेश पांडेय व एसपी डा.ईरज राजा ने मंगलवार को अधिकारियों के संग होली खेली। पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। डीएम ने अपने आवास पर होली खेली। एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में एक दूसरे को रंग लगाया। कहा कि जब सबकी होली समाप्त हो जाती है, जब पुलिस होली खेलती है। हमारा पहला दायित्व लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने में मदद करना होता है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम राजेश पाण्डेय ने कहा कि होली का त्योहार सौहार्द का है। इसे सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए। कहा कि यह भाईचारे का पर्व है। एसपी ने कहा कि होली न सिर्फ एक पर्व है, बल्कि एक समरसता का साधन भी है। कहा कि यह सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। एएसपी असीम चौधरी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के सहयोग से किसी जनपद में होली सकुशल हो गई। सहयोग करने वाले सभी नागरिक, मीडिया व पुलिस के जवान बधाई के पात्र हैं। सदर क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी जालौन श्री राम सिंह,प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी एसओ सदर वीरेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *