अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, रात्रिकालीन अभियान में 16 ट्रक सीज*

[avatar user=”abhivadanexpress.com” /

जनपद में अवैध खनन, बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर कालपी एवं कदौरा क्षेत्र में चलाए गए विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 ट्रकों को सीज किया गया।अभियान में उपजिलाधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी कालपी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर खनिज परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच की। देर रात तक चले इस अभियान में बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आने पर 16 ट्रकों को सीज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहन संचालकों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने किया कि बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन, निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने तथा नियमों का उल्लंघन कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों में नियमित चेकिंग के साथ आकस्मिक अभियान भी चलाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *