**विकसित भारत युवा संसद में निष्ठा शुक्ला ने मारी बाजी, प्रदेश स्तर पर करेंगी बांदा का प्रतिनिधित्व*

 

     अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) बांदा के तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों , नशा मुक्त युवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने विचारों और प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘मेरा युवा भारत’ बांदा के जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी एवं कुशल समाजसेवी श्री महेंद्र भटनागर (बांदा) सहित अन्य अतिथियों—जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री योगेंद्र कुमार, उच्च शिक्षा अधिकारी (चित्रकूट मंडल, जनपद बांदा) डॉ. दीपाली गुप्ता तथा ‘मेरा युवा भारत’ बांदा के चयन समिति सदस्य श्री प्रमोद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका नटराज संगीत महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री धनंजय सिंह, डॉ. सपना सिंह राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय बांदा, डॉ. गरिमा द्विवेदी राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय बांदा, डॉ. जितेंद्र कुमार वाजपेई पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज बांदा एवं समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील सक्सेना ने निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. माया वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विषयों पर तीन-तीन मिनट के ओजस्वी और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने निष्ठा शुक्ला को प्रथम, अदिति मिश्रा को द्वितीय और किरण को तृतीय स्थान के लिए चुना।
कार्यक्रम के समापन पर तीनों विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में बांदा जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मानसिंह (कार्यालय सहायक), रवि अवस्थी (सहायक लेखाकार), हर्ष ,जय प्रताप , प्रीति, स्वतंत्र साहू, सुभाष त्रिपाठी, अंकित तिवारी पीयूष,
वीरेंद्र और रोहित मेरा युवा भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *