राजनीतिक पहचान से लेकर पारिवारिक रंजिश तक*

जिला ब्यूरो अभिवादन एक्सप्रेस

जालौन। जालौन ब्लॉक के जालौन-बाबई मार्ग स्थित ग्राम कुसमरा में हत्या की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
नारायण दास धोबी के एकमात्र सुपुत्र राजेश धोबी की कथित तौर पर फावड़े से वार कर हत्या किए जाने की खबर से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि राजेश धोबी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे और समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे।
उनकी राजनीतिक पहचान को लेकर विरोध की चर्चाएं हैं, जबकि घटना के पीछे आपसी पारिवारिक रंजिश को भी संभावित वजह बताया जा रहा है।
हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
परिवार का इकलौता बेटा इस तरह दुनिया से चला जाए, तो उस पीड़ा को शब्दों में बयां करना आसान नहीं।
आखिर ऐसी कौन सी रंजिश थी, जिसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *