अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली उरई के प्रचलित निर्माण कार्यों का मौका मुआयना किया गया

अनिल कुमार प्रभाकर  की रिपोर्ट

उरई।।    अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन डॉ0 ईशान सोनी द्वारा कोतवाली उरई में चल रहे प्रचलित निर्माण कार्यों का मौका मुआयना किया गया।

मौका मुआयना के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को परखा गया तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करने तथा कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही कोतवाली परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *