नंदई-बसंतपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने 22 acre भूमि पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया*

 

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनाडगाँव।     राजस्व विभाग, नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसंतपुर स्थित कोढ़ीखाना में 22 एकड़ भूमि पर बने अनधिकृत रूप से बने भवन एवं अन्य संरचनाओं पर बुलडोजर चलाकर कब्जा प्राप्त किया।

 

जांच के दौरान मौके पर अनधिकृत रूप से कई भवन एवं संरचनाओं का निर्माण किया गया था जिसे अतिक्रमण मुक्त किया गया.

 

जिला प्रशासन द्वारा कब्जा प्राप्त करने के पश्चात्‌ इस भूमि का उपयोग शासकीय कार्यो में किया जाएगा।नगर पालिक निगम द्वारा इस भूमि के उपयोग हेतु खेल मैदान तथा अन्य जनहित के कार्यो हेतु कार्ययोजना बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *