अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। गोमती देवी सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर को ‘गोमती देवी मेमोरियल स्कॉलरशिप परीक्षा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में सीबीएसई (CBSE) बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
ट्रस्ट के प्रबंधक सौरभ चन्द्र गुप्ता ने परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹5,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹1,100 की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी सफल विद्यार्थियों को एक-एक क्वेश्चन बैंक (Question Bank) तथा आगामी तीन माह तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण (Registration) कराने के लिए मोबाइल नंबर 9044725712 पर अपना नाम और विद्यालय का नाम लिखकर भेज सकते हैं।