यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित भारत की पहचान: MY Bharat बांदा ने चलाया जागरूकता अभियान*

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा, 9 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), बांदा की ओर से महाराणा प्रताप चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित करना तथा सुरक्षित यातायात की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री शिवराज उपस्थित रहे। उनके साथ यातायात निरीक्षक बांदा श्री महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य श्री सुनील सक्सेना, सिविल लाइन चौकी प्रभारी श्री आशुतोष त्रिपाठी* तथा यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे। इसके अलावा आदर्श इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राम प्रसाद की सहभागिता भी रही।

हेलमेट पहनकर ही करें दोपहिया वाहन की सवारी

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने नागरिकों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक हो जाए, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात की आदतें विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती हैं।

युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

यातायात जागरूकता अभियान में आदर्श इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स एवं राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। युवाओं ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षाß के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का समन्वय MY Bharat बांदा के स्वयंसेवक दिव्यांश निगम ने किया। इस अवसर पर MY Bharat के स्वयंसेवक प्रियांशी यादव, रवि अवस्थी, हर्ष नामदेव, मंगलम द्विवेदी, अंकित त्रिपाठी एवं स्वतंत्र साहू सहित कार्यालय के एमटीएस श्री मानसिंह उपस्थित रहे।

अभियान के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित यातायात अपनाने, हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने युवाओं की सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए सुरक्षित यातायात, जागरूक युवा और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *