आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई गरबा स्थलों पर कैमरे लगाने पर चर्चा

 

नाहरगढ़( तुलसीराम राठौर)-– आगामी पर्व को लेकर नाहरगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने समिति सदस्यों से कहा कि सभी गरबा स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई अवैधानिक गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में नायब तहसीलदार कयामपुर मोहित सिनम सहित आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण व जननेता तथा थाना क्षेत्र के गरबा मण्डल की समिति सदस्य उपस्थित हुए। गरबा मण्डल समिति अपने वालियंटर को सक्रिय करे तथा जागरूकता के साथ पूरे समय सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने मे ध्यान आकर्षित करे ।
बैठक में नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *