नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--बंजारा रुपसेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुच कर ज्ञापन सौंपा। चिरमिखेड़ा तहसील जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश में हमारे आराध्य देव श्री रूपसिंह जी महाराज का बोर्ड उखाड़कर फेकने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंजारा रुपसेना के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नीमच ,मंदसौर एवं प्रतापगढ़ के रुपसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।