राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

     शिव शर्मा की रिपोर्ट

भाजपा मंडल गोटाटोला में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय श्रीमान एमडी ठाकुर जी के प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष श्रीमान कमल तापड़िया जी के नेतृत्व में गोटाटोला बस स्टैंड में जोरदार स्वागत किया गया । उसके पश्चात मंत्री महोदय द्वारा बालक और बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर जायजा लेकर छात्र-छात्राओं से बातचीत कर समस्याओं को जाना । उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व आमजनों से मुलाकात बातचीत कर क्षेत्रवासियों के समस्याओं को जाना एवं निराकरण हेतु यथासंभव प्रयास करने की बात कही गई है।इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमान नरसिंग भंडारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमान रमेश हिड़ामे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमान लखन कलामे, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमान राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री श्रीमान राजू डोंगरे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीमान ढालसिंग कलामे ,माहला जी एवं डोंगरे जी के साथ साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं आमजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *