अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ को Global Legend of Peace Award 2026

अभिवादन एक्सप्रेस

बांदा। मर्दन नाका निवासी साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ को विश्व शांति दिवस के ख़ास और पुरमस्सर मौक़े पर “Global Legend of Peace Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान United World Peace Council की ओर से प्रदान किया गया।

डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं। साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता ने उन्हें अपनी अलग पहचान दिलाई है।

Dreams of Life Foundation, Banda की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ शिक्षा, सामाजिक सेवा और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। ज़रूरतमंद एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक बदलाव की कोशिश कर रही हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता है और उनकी कलम इंसानियत, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को आवाज़ देती है।

सम्मान मिलने पर डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ ने United World Peace Council का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह एज़ाज़ उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि इंसानियत की ख़िदमत, अम्न और भाईचारे के अपने सफ़र को और मज़बूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इल्म की रोशनी, अम्न का पैग़ाम और मोहब्बत की ख़ुशबू समाज के हर तबक़े तक पहुँचे और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश हमेशा जारी रहे।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने तमाम अहबाब, ख़ैरख़्वाहों और शुभचिंतकों की दुआओं एवं हौसला-अफ़ज़ाई का भी शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *