अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तिंदवारी के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। शाम के समय गणपति बप्पा की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक वातावरण के साथ के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ-साथ कुशल राज मिस्रियों अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल शर्मा अध्यक्ष ग्राम विकास फाऊंडेशन ने भगवान गणेश की महिमा का वर्णन कर बच्चों को उनके मनमोहक कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया बीके साधना ने कहा उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक साधना का अवसर है भव्य रंगारंग कार्यक्रम में खुशी शिवाय पीहू रत्नम शिवांगी ने धूम मचाई इस अवसर पर डॉ पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने कहा किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा की जाती है। इस अवसर पर बीके बिहारी बीके सुनीता बीके राम प्रकाश आदि तमाम लोग उपस्थित रहेl