एलपीजी वितरकों ने राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– दिनांक 21/09/2026 को प्रातः 11:30 बजे मंदसौर जिले के समस्त एलपीजी वितरकों द्वारा कलेक्टर महोदय, मंदसौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन का वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष इष्टा भाचावत द्वारा किया गया। प्रमुख मांगें
1. कमीशन में ₹75 की वृद्धि, 2. eKYC के ₹236 का भुगतान, 3. FTL / NFR / जनरल उत्पादों की जबरन बिक्री पर रोक, 4. PNG की अनिवार्यता समाप्त, 5. नए घरेलू गैस कनेक्शन पुनः शुरू, 6. सेल्स अधिकारियों द्वारा आर्थिक दंड के नाम पर डराने-धमकाने पर रोक।
मांगें पूरी न होने पर 5 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस, 6 अक्टूबर से No Money No Load, 26 अक्टूबर को जंतर-मंतर नई दिल्ली पर धरना-प्रदर्शन और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *