*ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन*  निर्विरोध चुने गए संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य 

Blog

5

*ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन*

निर्विरोध चुने गए संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य

बांदा। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने एकजुटता पर बल दिया।

कालू कुआं तिंदवारी रोड स्थित रेस्टोरेंट में रविवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शासन और प्रशासन स्तरीय विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण की रूपरेखा तय की। द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सभी पदों पर एक दावेदार होने से मतदान की नौबत नहीं आई। सर्वसम्मति से नई जिलाकारणी का गठन किया गया। रमेशचंद्र कुशवाहा को जिलाध्यक्ष और अंकित अवस्थी का महामंत्री नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल में अरुण कुशवाहा, केदारनाथ कुशवाहा व रफीक मंसूरी शामिल हैं। विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शेफाली मिश्रा व सुमन गुप्ता को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शशिप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष नामित किए गए। दिनेशचंद्र यादव संगठन मंत्री और दिग्विजय सिंह आडिटर चुने गए। द्विवार्षिक अधिवेशन और बैठक के बाद विभिन्न समस्याओं के निराकरण को डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, पुष्पा पटेल, दिनेशचंद्र यादव, विनय सिंह, संजय द्विवेदी, देवेंद्र कुमार आदि सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *