*गहोई समाज महिला मंडल ने मनाया सावन तीज उत्सव

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

गहोई समाज महिला मंडल की टीम द्वारा सावन तीज का उत्सव होटल ऑर्बिट में बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सावन के गीतों, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया।

कार्यक्रम में रोचक गेम्स, हाऊजी एवं नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका रावत, मंजू नगरिया, बबीता ददरिया एवं आस्था सेठ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अलका, मीरा दमेले, अंजू दमेले, वर्षा सेठ, स्मिता सेठ, ऋचा रावत, मंजू रूसिया, ममता गुप्ता, वंदना सेठ, सोनम बड़ोनिया, संध्या रावत, गौरी रावत, विधि रूसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला मंडल के इस आयोजन ने सावन की उमंग, आपसी प्रेम और सामाजिक एकजुटता को और भी मजबूत किया। सभी महिलाओं ने हंसी-खुशी और उत्साह के साथ यादगार तीज उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *