बांदा में रोजगार मेले की धूम, 25 युवाओं ने लिया भाग*

Blog

 

 

*       अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बांदा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक भव्य शिशिक्षु मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के विभिन्न राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उत्तीर्ण 25 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यावहारिक अवसर प्रदान कर उनके हुनर को निखारना है।

*कई कंपनियों ने की शिरकत, 8 परीक्षार्थियों के हुआ चयन*

इस शिशिक्षु मेले में क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों और वर्कशॉप्स ने प्रतिभाग किया। कंपनियों ने युवाओं के कौशल का परीक्षण कर तत्काल चयन प्रक्रिया पूरी की। मेले में शामिल प्रमुख कंपनियों में शकुन्तला वर्कशॉप, ऑची एंड कम्पनी, मनोज स्टील वर्कशॉप ने वेल्डर कारपेंटर और फिटर की योग्यता वाले युवाओं की मांग की। जिसमें मेले में आए 25 अभ्यर्थियों में से 8 मेधावी युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया। इन सभी चयनित युवाओं की अप्रेंटिसशिप जल्द ही शुरू हो जाएगी जिससे उन्हें उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

*लक्ष्य से आगे निकला बांदा, पिछले वर्ष रहा शानदार रिकॉर्ड*

बांदा आईटीआई के प्रधानाचार्य अमित पटेल ने बताया कि प्रशासन और योगी सरकार की रोजगार नीतियों का ही असर है कि जिला लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अगर पिछले वित्तीय वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो बांदा को शासन की ओर से 300 बच्चों के चयन का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष इस लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए संस्थान ने 397 बच्चों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन कराया। ये सभी छात्र वर्तमान में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में काम सीख रहे हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं।

*योगी सरकार की ‘स्किल डेवलपमेंट’ नीति की सराहना*

मेले में आए छात्रों और उनके अभिभावकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रोजगारपरक नीतियों की जमकर सराहना की। युवाओं का कहना है कि पहले तकनीकी शिक्षा लेने के बाद भी काम सीखने के लिए बड़े शहरों में जाकर परेशान होना पड़ता था। लेकिन अब योगी सरकार घर के पास ही रोजगार और अप्रेंटिस के अवसर दे रही है। इस मेले ने साबित कर दिया है कि बुंदेलखंड का युवा अब पिछड़ा नहीं रहेगा बल्कि अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *