सहायक वाचन पाठयपुस्तक लेखन कार्यशाला सम्पन्न

Blog

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा एवं डॉक्टर मोनिका सिंग के मार्ग दर्शन में दो दिवसीय सहायक वाचन पाठयपुस्तक लेखन कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए किया जा रहा है जिसमें खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले के ऐतिहासिक, भौगोलिक, परंपरा, महापुरुष, गौरवशाली गाथा, पुरातत्व स्मारक, खान पान, वनस्पतियां, विलुप्त खनिज,पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, संस्कृति, वन संपदा, आदिवासी संस्कृति,राजा और राजवाड़ा, नृत्य , वाद्य यंत्र,गीत, नाट्य शैली,चिकित्सा पद्धति,विवाह संस्कार (परंपरा),तीज त्यौहार,नदियां आदि के बारे में लेखन सामग्री तैयार किया जा रहा है इस संपादन मंडल डॉक्टर मोनिका सिंग,डॉक्टर अनुराधा सिंह,डॉक्टर विनीता राजपूत,राजकुमार मसखरे और तुलेश्वर कुमार सेन शामिल हुए यह पाठ्य पुस्तक में शामिल होता है तो निश्चित ही हमारा खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले का गौरव बढ़ेगा यह जानकारी तुलेश्वर कुमार सेन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *