जीरन/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)- मुख्यमंत्री व प्रदेश शासन द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूध प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, सीएसपी सुश्री किरन चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में जीरन पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते 1 आरोपी मय टाटा कंपनी के टेंपो सहित गिरफ्तार किया ।
घटना का दिनांक 06.09.2026 को सउनि. के.एल. परिहार द्वारा हमराही पुलिस फोर्स की मदद से महु नीमच हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान बालाजी वेफर्स लिखे सदिग्ध टाटा कंपनी के टेंपो की तलाशी लेते वाहन के पीछे वाली पैक बाडी के अंदर रखे कुरकरे के वेफर्स के पैकेटो के नीचे से 3 सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 1,95,000 रूपये मय टाटा कंपनी का टेंपो क्र. RJ06GD6772 किमती 5 लाख रूपये के जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरूध अपराध कायम कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत एवं खपत के सबंध में बारिकी से पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तर आरोपी किशन पिता पृथ्वीराज साल्वी उम्र 25 साल निवासी काठी थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़ (राजस्थान)। जप्तशुदा मश्रुका 3 सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व टाटा कंपनी का टेंपो क्र. RJ06GD6772 एवं कुरकुरे के वेफर्स । जीरन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।