अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मे फरार आरोपी को पकडने मे सीतामऊ पुलिस को मिली सफलता

Blog

 

सीतामऊ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–पुलिस मुख्यालय के द्वारा फरार आरोपीयो को पकडने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा फरार आरोपियों को पकडने के निर्देश सभी थाना प्रभारियो को दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम स्नेही मीश्रा, अनुविभागीय अधिकारी दिनेश प्रजापति के द्वारा एक विशेष टीम थाना सीतामऊ पर गठित की गयी थी। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.09.2025 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर
कार्यवाही करते हुए घटना स्थल ग्राम गोकुलपुरा व झांगरिया के बिच आम रोड गोकुलपुरा पर आरोपी राम सिहं पिता भेरु सिहं जाति गुर्जर निवासी गोकुलपुरा थाना सीतामऊ के कब्जे वाली गाडी से प्रावधानो का पालन करते हुए मादक पदार्थ 80 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 160000 रुपये व मारुती सुजुकी कंपनी की SX4, VXI गाडी किमती 300000 रुपये की जप्त कर आरोपी रामसिंह को पुर्व मे गिरफ्तार किया गया था व थाना सीतामऊ पर अपराध क्र. 631/2025 धारा 8/15,29,25 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । उक्त अपराध मे फरार आरोपी श्यामलाल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत निवासी कुचडौद थाना अफजलपुर को दिनांक को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली जिसको न्यायालय पेश किया जायेगा व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा खरीदने व बेचने के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है। सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही मे थाना सीतामऊ के निरी कमलेश प्रजापति एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *