योग्यता(MERIT) आत्महत्या कर रही है, वोट बैंक की राजनीति में अंधी हो चुकी सरकारों को यह चीख सुनाई नहीं दे रही है :- सूरज प्रसाद चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Blog

सनत कुमार बुधौलिया

सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज के लोगों के बीच बोलते हुए कहा कि क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे देने भर से छात्र आत्महत्या करना बंद कर देगे, बिल्कुल नहीं धर्मेंद्र प्रधान गए तो जोशी जी आ गए लेकिन तंत्र तो वही है। देश में आत्महत्या करने वाले 90% सामान्य वर्ग (General Category) से आते हैं जो आरक्षण की मार झेल रहे हैं लेकिन अफ़सोस की बात है कि इस देश की मीडिया और नेता असली मुद्दे _यानी आरक्षण पर बात करने से कतराते है सच्चे छात्रों पर लाठियां उपद्रवियों को छूट ,असली छात्रों का दमन वास्तविक नीट छात्र अपने हक के लिए शांति पूर्वक प्रदर्शन करते है तो सरकार अपनी पुलिस से हम पर लाठी चार्ज करवाती है और खदेड़ देती है उपद्रवियों को शह ,वही दूसरी ओर, जो देश द्रोही आतंकवादी और उपद्रवी तत्व देश में आतंक फैलाने और हिंसा करने उतरते हैं सरकार उनके आगे पीछे घूमती है और प्रदर्शन के नाम पर पूरी छूट देती है सामान्य वर्ग के नीट छात्र के पास अमेरिका जाने तो क्या सही से पढ़ाई करने के पैसे नहीं है लेकिन एक व्यक्ति अमेरिका से आता है छात्रों के नाम पर उपद्रव फैलाता है और सरकार उसके आगे नतमस्तक हो जाती है। इस देश की सबसे बड़ी समस्या आरक्षण है। दिन रात मेहनत का शून्य परिणाम सामान्य वर्ग के बच्चे और उनके माता पिता जानते है कि उन्हें न कोई स्कॉलरशिप मिलती है न किसी सरकारी योजना का लाभ पिता कर्ज ले कर पढ़ाता है,बच्चा दिन रात एक करके 90% नंबर लाता है,आरक्षण का खेल दूसरी तरफ 40-50 नंबर लाने वाले या लगभग खाली कापी छोड़ने वाले को आसानी से सिट और नौकरी दे दी जाती है जबकि 90% वाले मेधावी छात्र को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। शांत रहने की सजा देश का 80% पढ़ा लिखा युवा सामान्य वर्ग से आता है वह कभी सड़के नहीं जाम कर सकता देश की संपत्ति में आग नहीं लगा सकता और शांति से अपनी लड़ाई लड़ता है । इसी शालीनता की सजा आज इस देश का सामान्य वर्ग भुगत रहा है। पिछले 76 वर्ष से सवर्ण समाज के साथ योजनाबद्ध तरीके से भेद भाव किया जा रहा है किंतु कोई सुनने वाला नहीं ।चाटुकार समाज चिंतको ने समाज के युवाओं को भ्रमित कर राजनैतिक दलों की गुलामी ढकेलने का काम किया है जिसका परिणाम हमारे समाज का युवा वर्ग आज तक भुगत रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *