*11 से 18 जुलाई 2026 तक चलेगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान*

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
इस वर्ष भारत सरकार द्वारा निर्धारित विश्व जनसंख्या दिवस 2026 की थीम है-

“Healthy Timing & Spacing Between Pregnancies for well being of mother & child and to prevent unintended pregnancies”

तथा विश्व जनसंख्या दिवस 2026 का स्लोगन है-

“जब बच्चों में हो सही अंतराल परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल ”

इस थीम का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना भी है। मातृ मृत्यु में कमी लाने हेतु परिवार नियोजन सहायक होता है। परिवार नियोजन अपनाने से 30% तक मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इसका उद्येश्य जनपद के समस्त शहरी एवं समस्त ब्लाकों में परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार करना एवं सेवाएं प्रदान कराना है।

विश्व जनसंख्या दिवस-2026 अभियान का आयोजन दिनांक ।। जुलाई, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य तथा अनियोजित गर्भधारण की रोकथाम हेतु गर्भधारण के मध्य स्वस्थ समय एवं उचित अंतराल विषय पर किया जाना है। यह अभियान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप जन-जागरूकता बढ़ाने, परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ करने तथा लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने का अवसर प्रदान करता है।

अभियान के प्रभावी संचालन हेतु सामुदायिक भागीदारी, अंतर क्षेत्रीय अभिसरण और साझा स्वामित्व को बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं, महिला एवं बाल विकास, शहरी स्थानीय निकायों, स्वयं सहायता समूहों जैसे समुदाय-आधारित मंचों के सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाना है। विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के दौरान आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की जानी है।

लक्ष्य दम्पत्तियों को आशा कार्यकत्रियों द्वारा काउन्सलिंग के माध्यम से परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ च्वॉइस पर काउन्सलिंग की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *