अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप बाँदा की सभी नगर इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजिय हुए । अभाविप बाँदा के जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सह प्रांत संगठन मंत्री श्री तरुण बाजपेयी जी के बांदा प्रवास के दौरान सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाँदा व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाँदा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि सह प्रांत संगठन मंत्री श्री तरुण बाजपेयी जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद जब जब देश को आवश्यकता पड़ी तब तब अभाविप ने राष्ट्र की छात्रशक्ति को दिशा देने का कार्य किया , उन्होंने कहा जिस प्रकार देश की बॉर्डर पर देश के दुश्मनों से लड़ते है उसी प्रकार अभाविप के कार्यकर्ता परिषर के अंदर देश विरोधी ताक़तो से लड़ने का कार्य करती है । वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए छात्रों को स्क्रीन टाइम कम करके एक्टिविटी टाइम बढ़ाना ( स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम ) पड़ेगा । छात्रों के व्यक्तित्व विकास व संवर्गीण विकास के लिए कार्य करती है अभाविप ।
अभाविप बांदा के नगर इकाई पैलानी तिदवारीं में विभाग संगठन मंत्री श्री शिवम् पांडेय ने प्रवास कर वृक्षारोपण , प्रतियोगिताओं व संगोष्ठियों में छात्रों को संबोधित किया।
जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता द्वारा नगर इकाई नरैनी व अतर्रा में संगोष्ठियों को संबोधित कर अभाविप के द्वारा छात्रों को सकारात्मक दिशा देने के साथ साथ आयामों एवं उद्देश्यों से अवगत करवाया ।
अन्य नगर इकाई फतेहगंज, बबेरू , कमाशीन, बिसंडा , जसपुरा, बदौसा में प्रवासियों द्वारा संगठनात्मक विषयों पर छात्रों को अवगत करवाया ।
जिसमे जिला प्रमुख डॉ शैलेश सिंह , नगर अध्यक्ष नवीन पांडेय , तहशील प्रमुख अतर्रा वीरेंद्र दीक्षित, सुभाष त्रिपाठी , अभय साहू , रामेंद्र शर्मा , युवराज सिंह , प्रतिभा सोनी, शैलेंद्र दीक्षित , दिलीप यादव , अभय सोनी , सतेंद्र सिंह , अंश पुष्पक , धनंजय गुप्ता , हेमंत विश्वकर्मा , सुमित यादव , शैलेंद्र राजपूत , मयंक , आयुष गुप्ता , इच्छा अवस्थी, रक्षा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
